लाइव न्यूज़ :

रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान कनॉट प्लेस, इंडिया गेट पर लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं : पुलिस

By भाषा | Updated: December 31, 2020 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसम्बर दिल्ली सरकार द्वारा कोविड-19 और ब्रिटेन में सामने आये इसके नए स्वरूप (स्ट्रेन) के संक्रमण के मद्देनजर 31 दिसम्बर और एक जनवरी को लगाये गये रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान कनॉट प्लेस और इंडिया गेट जैसे स्थानों पर लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जायेगी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रात्रिकालीन कर्फ्यू 31 दिसंबर की रात 11 बजे से एक जनवरी की सुबह छह बजे तक और एक जनवरी की रात 11 बजे से दो जनवरी की सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।

दिल्ली पुलिस के पीआरओ ईश सिंघल ने कहा, ‘‘31 दिसम्बर और एक जनवरी को रात 11 बजे तक कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों के एकत्र होने की अनुमति है। लेकिन रात 11 बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक कनॉट प्लेस और इंडिया गेट जैसे स्थानों पर लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी।’’

सिंघल ने कहा, ‘‘केवल लाइसेंस प्राप्त परिसरों को इससे छूट दी गई है। वे अपनी लाइसेंस शर्त के साथ काम करना जारी रख सकते हैं, जिसमें पचास प्रतिशत कर्मचारियों की क्षमता और अन्य प्रोटोकॉल शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों से अनुरोध है कि जहां तक संभव हो नए साल का जश्न अपने घरों में ही मनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता