लाइव न्यूज़ :

रोजगार की कमी के कारण अलीराजपुर से पलायन कर रहे हैं लोग : कमलनाथ

By भाषा | Updated: October 26, 2021 01:09 IST

Open in App

अलीराजपुर (मप्र), 25 अक्टूबर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले के लोग रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर हैं, क्योंकि प्रदेश की भाजपा सरकार यहां रोजगार मुहैया कराने में विफल रही है।

कमलनाथ जोबट विधानसभा सीट पर एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। जोबट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत 30 अक्टूबर को मतदान होगा और दो नवंबर को मतगणना होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘रोजगार के अवसरों की कमी के कारण जिले के लोग दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने निवेश आकर्षित करने के लिए बुनियादी ढांचा ही नहीं बनाया है, जिससे रोजगार पैदा हो सके। निवेश तब आता है जब विश्वास का माहौल विकसित होता है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मध्य प्रदेश किसान आत्महत्या, महिलाओं पर अत्याचार और बेरोजगारी के मामले में देश में पहले स्थान पर है। ईंधन की कीमतें आसमान छू रही है और महंगाई बढ़ती ही जा रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह उपचुनाव उन युवाओं के भविष्य के लिए निर्णायक है जो नौकरी की तलाश में हैं।’’

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अलीराजपुर जिले के 31 हजार किसानों का फसल ऋण माफ किया, जबकि भाजपा सरकार किसानों की परेशानी से मुंह मोड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?