लाइव न्यूज़ :

लोग कांग्रेस के शासन से तंग आ चुके है : अरुण सिंह

By भाषा | Updated: October 26, 2021 01:20 IST

Open in App

उदयपुर, 25 अक्टूबर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर विकास ठप करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग कांग्रेस के शासन से तंग आ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों ने महसूस किया कि पिछली भाजपा सरकार में विकास के व्यापक कार्य किए गए थे, लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार में कोई काम नहीं हुआ है।

प्रतापगढ जिले के धरियावाद विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोंधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार जनता कांग्रेस को आईना जरूर दिखायेगी।

सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा उपचुनाव में दोनों विधानसभा सीटों वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावाद (प्रतापगढ) से जीत हासिल करेगी।

भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि गहलोत सरकार ने जनता से कई वादे किये, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया।

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि धरियावाद विधानसभा में इस बार भी आदिवासी भाई-बहन झूठे वादे करने वाली कांग्रेस सरकार के बहकावे में नहीं आएंगे।

राठौड़ ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की नवीनतम रिपोर्ट के अनसुार अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराधों में राजस्थान का देश में दूसरा स्थान है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के खिलाफ अत्याचार चरम पर है, लेकिन राज्य सरकार आदिवासियों को विकास की मुख्यधारा से जानबूझकर दूर कर रही है और महज वोट-बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 30 अक्टूबर को होगा और मतगणना दो नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह