लाइव न्यूज़ :

मुंबई में सरकारी केन्द्रों पर कोविड-19 टीकाकरण रुकने से लोग नाराज

By भाषा | Updated: July 1, 2021 11:45 IST

Open in App

मुंबई, एक जुलाई मुंबई में बृहस्पतिवार को टीकों की कमी के कारण महानगरपालिका और सरकारी केन्द्रों पर कोविड-19 रोधी टीकाकरण रुकने से लोग नाराज हैं और सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के प्रबंधन पर सवाल उठाने लगे हैं।

कुछ स्थानीय निवासियों ने इसे सरकारी केन्द्रों पर मुफ्त में टीके मुहैया ना कर, ‘‘निजी अस्पतालों की ओर रुख करने’’ को मजबूर करने का तरीका भी बताया।

बृहन्मुंबई महानगरपालिक (बीएमसी) ने बुधवार को बताया था कि टीकाकरण एक दिन के लिए रोका जा रहा है। टीकों की कमी के कारण टीकाकरण के बार-बार रुकने से स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ गया है। पिछले महीने भी, पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध ना होने की वजह से टीकाकरण रोका गया था।

मुंबईवासी अज़मीना कोटदिया ने ट्वीट किया, ‘‘ निजी अस्पतालों को कल से सामान्य कोटे से तीन गुना टीके मिले हैं, जबकि मुफ्त टीकाकरण केन्द्र बंद हैं। लोगों को निजी अस्पतालों में जाने के लिए मजबूर करने का तरीका।’’

वहीं, टीका लगवाने के लिए बृहस्पतिवार का समय लेने वाले लोग इस असमंजस में हैं कि उन्हें टीके लगेंगे या नहीं।

पायल मुखर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ ‘कोवैक्सीन’ की दूसरी खुराक के लिए हमें कल (बृहस्पतिवार) का समय मिला था। तो क्या यह भी रद्द हो गया है अब?’’

बीएमसी ने बुधवार को ट्वीट किया था, ‘‘ प्रिय मुंबईवासियों, कृपया ध्यान दें कि सभी बीएमसी और सरकारी टीकाकरण केंद्र कल एक जुलाई, 2021 को बंद रहेंगे। असुविधा के लिए हमें खेद है। टीकाकरण केन्द्रों और कार्यक्रम के बारे में अद्यतन जानकारी यहीं दी जाएगी।’’

महानगरपालिका ने एक बयान में कहा था कि टीकों की नई खेप मिलने के बाद टीकाकरण अभियान फिर से शुरू हो जाएगा। प्राप्त टीकों के आधार पर मुंबई के नागरिकों को टीकाकरण के बारे में लगातार सूचित किया जाता है और उचित निर्णय लिया जाता है।

बीएमसी के अनुसार, शहर में 54,35,731 नागरिकों को टीका लगाया गया है, जिनमें से 10,72,578 लोगों को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मुंबई में अभी कोविड-19 टीकाकरण के 399 केन्द्र हैं, जिनमें से 281 बीएमसी तथा 20 सरकार द्वारा चलाए जाते हैं और 98 निजी केन्द्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया