लाइव न्यूज़ :

टीआरएस, एआईएमआईएम ''गठजोड़'' के खिलाफ लोगों में गुस्सा, हैदराबाद भाजपा का महापौर चुनेगा: शाह

By भाषा | Updated: November 29, 2020 16:40 IST

Open in App

हैदराबाद, 29 नवंबर केन्द्रीय गृह मंत्री तथा भाजपा के शीर्ष नेता अमित शाह ने रविवार को कहा कि तेलंगाना के लोग सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) और असासुद्दीन औवेसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) के ''गठजोड़'' से नाराज और आक्रोशित हैं। उन्होंने दावा किया कि हैदराबाद इस बार नगर निकाय चुनाव में भाजपा का महापौर चुनेगा।

यहां पुराने शहर में भाग्यलक्ष्मी देवी मंदिर में दर्शन कर शाह ने कहा कि हैदराबाद के लोग सुशासन चाहते हैं और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व तथा भाजपा पर विश्वास है।

शाह ने टीवी न्यूज चैनलों से कहा, ''तेलंगाना की जनता ने जिस प्रकार लोकसभा चुनाव (2019 के संसदीय चुनाव) के दौरान मोदी जी का साथ दिया...मुझे लगता है कि बदलाव की शुरुआत हो चुकी है और हैदराबाद नगर निगम अगला पड़ाव है।''

वह ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सिकंदराबाद में रोड शो कर रहे हैं।

शाह ने भरोसा जताया कि भाजपा उम्मीदवार शहर का महापौर बनेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हैदराबाद बीते कई साल से बुनियादी सुविधाओं के लिये संघर्ष कर रहा है।

उन्होंने कहा, ''...हाल ही में हुई बारिश में हैदराबाद के बाढ़ में डूबने और जिस प्रकार एक पार्टी के आशीर्वाद पर अतिक्रमण फल-फूल रहा है...उससे यहां के लोग टीआरएस और औवेसी के गठजोड़ से नाराज और आक्रोशित हैं।

शाह ने कहा कि लोगों का हुजूम बता रहा है कि हैदराबाद में भाजपा का महापौर बनने वाला है।

उन्होंने कहा, ''हैदराबाद के लोगों को भाजपा को एक मौका देना चाहिये। हम हैदराबाद को निजाम संस्कृति से मुक्त करना चाहते हैं।''

शाह ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा जीती है वहां कभी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए।

शाह ने अक्टूबर में भारी बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैदराबाद में राहत कार्यों के लिये कोई केन्द्रीय मदद नहीं मिलने के टीआरएस नेताओं के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि केन्द्र ने हैदराबाद को अधिकतम मदद मुहैया कराई।

जीएचएमसी चुनाव के लिये एक दिसंबर को चुनाव होने हैं। चार दिसंबर को मतगणना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र