लाइव न्यूज़ :

आगरा में ट्रैक्टर चालक की मौत से आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी में की आगजनी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 18:49 IST

Open in App

आगरा, 31 दिसम्बर आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत के बाद गुस्साये ग्रामीणों की पुलिस से झड़प हुई। आक्रोशित लोगों ने ताजगंज की तोरा चौकी पर पथराव किया और उसमें आग लगा दी। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोगों ने चौकी पर मौजूद एक कांस्टेबल से मारपीट की और वहां से गुजरते निबोहरा थाने में तैनात पुलिसकर्मी को वर्दी में देखकर निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि इसमें घायल हुए दो सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भीड़ ने चौकी में रखा वायरलेस और लैपटॉप भी लूट लिया है तथा विवेचना को रखे कागजातों में आग लगा दी। मौके पर आईजी, एसएसपी और एसपी सिटी पहुंच चुके हैं। घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट की है।

ग्रामीणों ने दावा किया कि ताजगंज के करबना निवासी पवन अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बालू लेकर आ रहा था। उनका आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने सामने खड़ी पुलिस को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज दौड़ा दी। ग्रामीणों का कहना है कि इससे ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर कुछ दूर जाने के बाद सड़क किनारे नाले में जा गिरी जिससे इसके नीचे दबकर पवन की मौत हो गयी।

पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर गांव करबना के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच गये और पुलिसकर्मियों से भिड़ एवं पथराव किया। पुलिस के अनुसार लोगों ने चौकी में आग लगा दी और बाहर खड़ी गाड़यां भी फूंक दी।

घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर महेश कुमार तीन थानों के बल के साथ मौके पर पहुंचे। आधे घण्टे बाद बवाल शांत किया जा सका।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ए सतीश गणेश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लोगों के गुस्से को शांत किया लेकिन मृतक के गांव के रहने वाले लोगों ने पुलिस चौकी तोरा पर तोडफ़ोड़ और आगजनी की।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जिन्होंने कानून को अपने हाथ में लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर जिलाधिकारी पी एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास होगा कि जिन लोगों ने कानून हाथ में लिया है उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाए। अभी फिलहाल मौके पर शांति है। जो भी घटनाक्रम हुआ है उसकी तह तक जाने का प्रयास करेंगे और उन लोगों को चिन्हित करेंगे जिन्होंने लोगों को भड़काने का काम किया है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो