लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से कर्मचारी की मौत पर एक महीने में परिवार के लिए पेंशन होगी शुरू : सिंह

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि सभी केंद्रीय सचिवों से कोविड-19 के कारण सेवारत कर्मचारियों की मौत के मामलों पर नजर रखने और दावा मिलने पर एक महीने के भीतर पारिवारिक पेंशन शुरू किया जाना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सिंह ने उम्मीद जतायी कि अप्रत्याशित महामारी से कई लोगों की जान जाने के मद्देनजर विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारें अपने-अपने कर्मचारियों के लिए यह प्रक्रिया अपनाएगी। उन्होंने कहा कि सचिव संबंधित मंत्रालय या विभाग के एक अधिकारी को नामित करेंगे जिनका नाम और संपर्क विवरण वेबसाइट पर दिखेगा ताकि देरी की स्थिति में परिवार के सदस्य उनसे संपर्क कर सकेंगे।

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू), केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में सभी मंत्रालयों, विभागों, लेखा महानियंत्रक के साथ-साथ पेंशन वितरण करने वाले बैंकों के सीएमडी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सरकारी कर्मचारी के परिवार के पात्र सदस्य की ओर से दावा प्राप्त होने के एक महीने के भीतर पारिवारिक पेंशन की शुरुआत की जानी चाहिए, जिनकी मृत्यु कोविड-19 संक्रमण के कारण हुई है।

सिंह ने आशा व्यक्त की कि सरकार के सभी विभाग इन निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे और संबंधित विभागों के प्रमुख नियमित आधार पर इसकी निगरानी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos