लाइव न्यूज़ :

झारखंड में दिव्यांग का पेंशन आवेदन 15 मिनट में स्वीकृत, महिला का राशनकार्ड पांच मिनट में बना

By भाषा | Updated: November 30, 2021 23:17 IST

Open in App

रांची, 30 नवंबर झारखंड में ‘आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत गोड्डा के दिव्यांग विपुल कुमार का पेंशन आवेदन सिर्फ 15 मिनट में स्वीकृत हो गया वहीं सिमडेगा की सुनंदा की राशन कार्ड के लंबित आवेदन पर पांच मिनट में कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि ‘आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरकार सभी जिलों में बड़ी संख्या में आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है और लोगों में इससे भारी उत्साह है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत आज गोड्डा के दिव्यांग विपुल कुमार का पेंशन आवेदन 15 मिनट में स्वीकृत हो गया।

उन्होंने बताया कि विपुल के पेंशन के लिए उसके परिजन पिछले चार सालों से प्रयासरत थे, पर शिविर में आने के बाद तत्काल मामले का निबटारा करते हुए विपुल को पेंशन की स्वीकृति का प्रमाणपत्र सौंपा गया।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सिमडेगा के शहरी क्षेत्र की महिला सुनंदा एक साल से राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान थीं। सुनंदा शिविर में पहुंची, जहां उनका राशन कार्ड पांच मिनट में ही बन गया। उन्होंने सरकार की इस पहल के लिए धन्यवाद दिया।

इसी प्रकार आज जामताड़ा के 71 वर्षीय वृद्ध के पेंशन आवेदन को 30 मिनट में स्वीकृति मिल गयी।

उन्होंने बताया कि 30 नवंबर 2021 को दिन के तीन बजे तक 6,50,000 आवेदन आये थे। इनमें से 3,15,000 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र