लाइव न्यूज़ :

पेनपा सेरिंग केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अध्यक्ष निर्वाचित

By भाषा | Updated: May 14, 2021 15:51 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 14 मई तिब्बत की निर्वासित संसद के पूर्व स्पीकर पेनपा सेरिंग धर्मशाला स्थित केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

तिब्बत की निर्वासित सरकार के मुख्य निर्वाचन आयुक्त वांगडू सेरिंग पेसूर ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि सेरिंग को सिकयोंग (राजनीतिक नेता) के पद के लिए 34,324 मत मिले, वहीं कलसांग दोरजी औकतसंग को 28,907 वोट मिले।

उन्होंने तिब्बत की निर्वासित संसद के 45 सदस्यों की नियुक्ति की भी घोषणा की।

सिकयोंगे पद पर 11 अप्रैल को हुए चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण में 26 देशों में रहने वाले 83,000 से ज्यादा तिब्बतियों ने भागीदारी की।

तिब्बत की निर्वासित संसद का यह 17 वां कार्यकाल है। इसके 45 सदस्यों में तिब्बत के तीन पारंपरिक प्रांतों यू सांग, खाम और अमदो से 10-10 प्रतिनिधि होंगे। इसके अलावा बौद्ध धर्म और बौद्ध से पूर्व के बोन धर्म के चार प्रमुख विद्यालयों से दो-दो प्रतिनिधि होंगे।

भारत और दुनिया में करीब 1.3 लाख तिब्बती हैं।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के पहले निर्वाचित अध्यक्ष लोबसांग तेनजिन थे, जो 20 अगस्त 2001 को चुने गए थे। वर्ष 2011 के पहले अध्यक्ष का पद दलाई लामा के अधीनस्थ होता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित