लाइव न्यूज़ :

राशन कार्ड के लंबित आवेदन शीघ्र निपटाएं, लाभार्थियों के खाते में पहुंचाएं सहायता राशि: नीतीश कुमार

By भाषा | Updated: April 5, 2020 20:29 IST

गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अबतक तक कोरोना वायरस के 2981 संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है जिसमें से अबतक 2945 निगेटिव पाए गए हैं ।मार्च महीने में असामयिक वर्षा अथवा ओलावृष्टि से हुयी फसल क्षति के भुगतान के लिये किसानों को 518.42 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राशन कार्ड के लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा कर लाभार्थियों के खाते में सहायता राशि अंतरित करने का रविवार को निर्देश दिया। कोरोना सक्रंमण के लिये उठाये गये कदमों के संबंध में यहां मुख्यमंत्री आवास पर मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जितने लोगों के राशन कार्ड के आवदेन अस्वीकृत हो गये हैं या लंबित हैं उन सभी आवेदनों की पुनः समीक्षा करें।

उन्होंने कहा कि जो राशन कार्ड स्वीकृत हैं और किसी कारणवश अभी तक निर्गत नहीं हो पाये हैं, उनका भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाय ताकि योग्य लाभार्थियों को कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार द्वारा दी जा रही सहायता अथवा राहत का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि आवेदनों की जांच के कार्य तीन दिनों के अन्दर पूरा कर लिये जायें ताकि आवेदकों को शीघ्र सहायता उपलब्ध हो सके। मार्च महीने में असामयिक वर्षा अथवा ओलावृष्टि से हुयी फसल क्षति के भुगतान के लिये किसानों को 518.42 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं, जिसे प्रभावित किसानों के खाते में कृषि इनपुट अनुदान के रूप में सीधे अंतरित किया जाना है।

मुख्यमंत्री ने इसकी समीक्षा करते हुये निर्देश दिया कि किसानों के खाते में राशि शीघ्र अंतरित की जाय। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण बिहार के जो लोग बाहर अन्य राज्यों में फंसे हुये हैं, उन्हें प्रति व्यक्ति एक हजार रूपये की राशि विशेष सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष से देने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इसकी भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अन्य राज्यों में फंसे बिहार के लोगों से प्राप्त आवदेनों की तेजी से जांच करें तथा फिर सहायता राशि आवेदकों के खाते में अंतरित की जाय। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और सरकार हर स्तर पर सहायता के लिये पूरी तरह तत्पर है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण का रविवार को अबतक कोई नया मामला प्रकाश में नहीं आने के राज्य में इस रोग से 32 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इससे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी। बिहार में अबतक मुंगेर जिला में 7, सिवान में 6, पटना एवं गया में में 5—5, गोपालगंज में 3, नालंदा में 2, लखीसराय, बेगूसराय, सारण और भागलपुर में एक—एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

बिहार में अबतक तक कोरोना वायरस के 2981 संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है जिसमें से अबतक 2945 निगेटिव पाए गए हैं । गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से अबतक 11 कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं ।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया