लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार के लंबित मामलों में मई 2021 तक जांच पूरी की जाये: सीवीसी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसम्बर केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने सभी केंद्रीय सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, बीमा कंपनियों और उपक्रमों से अगले साल मई तक 2011 और 2018 के बीच भ्रष्टाचार के लंबित मामलों की जांच पूरी करने को कहा है।

आयोग ने कहा कि इस तरह के मामलों को अंतिम रूप देने में किसी भी तरह की देरी न तो संगठन के हित में है और न ही संबंधित कर्मचारी के।

उसने कहा, ‘‘एक तरफ जहां अनुचित देरी एक भ्रष्ट लोक सेवक को अनुचित गतिविधियों में लिप्त होने के लंबे समय तक अवसर प्रदान करता है तो वही दूसरी ओर सतर्कता संबंधी मामलों को निपटाने में अनुचित देरी एक ईमानदार लोक सेवक के लिए नुकसानदायक है, जो विभिन्न कारणों की वजह से सतर्कता मामले में शामिल हो सकता है।’’

आयोग ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि सतर्कता से संबंधित मामले को एक उचित समय सीमा के भीतर उसके तार्किक निष्कर्ष पर ले जाया जाये। सीवीसी ने सतर्कता मामले में शामिल प्रत्येक चरण के लिए समय सीमा तय करते हुए बार-बार दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

आयोग ने सभी केन्द्रीय सरकारी विभागों के सचिवों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और बीमा कंपनियों तथा उपक्रमों को जारी अपने आदेश में कहा, ‘‘यह देखा गया है कि कुछ मामलों को समय पर तार्किक निष्कर्ष पर नहीं लाया जाता है और कई कारणों से संगठनों में लंबे समय तक लंबित रहते है।’’

उसने कहा कि सीवीसी नियमित रूप से संबंधित संगठनों के साथ पुराने लंबित मामलों की समीक्षा कर रहा है और ज्यादातर पुराने मामलों को तार्किक निष्कर्ष पर लाने में उनके प्रयासों की सराहना की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया