लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में पेंच बाघ अभयारण्य, यूपीकेएस दिन में भ्रमण के लिए खुले

By भाषा | Updated: June 26, 2021 16:47 IST

Open in App

नागपुर, 26 जून महाराष्ट्र में पेंच बाघ अभयारण्य (पीटीआर) और उमरेड पवनी करांडला वन्यजीव अभयारण्य शनिवार से दिन में भ्रमण (सफारी) के लिए खुल गए हैं। एक वन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पेंच बाघ अभयारण्य नागपुर के फील्ड निदेशक द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पेंच का मुख्य क्षेत्र 30 जून तक खुला रहेगा जबकि यूपीकेएस के नगलवाड़ी, पवनी और करांडला गेट के बफर जोन मानसून के दौरान एक जुलाई के बाद भी खुले रहेंगे। हालांकि भारी बारिश और सड़क क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में इन्हें कभी भी बंद किया जा सकेगा।

इसमें बताया गया है कि केवल कुछ मार्गों को ही खोला जाएगा और इस दौरान केवल क्षमता के 50 फीसदी वाहनों को ही इजाजत होगी। विज्ञप्ति के अनुसार पीटीआर के सिल्लारी और खुर्सापार मुख्य गेट 30 जून तक ही खुले रहेंगे।

इस बीच, भारी बारिश और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण बोर बाघ अभयारण्य बंद रहेगा। प्रतिबंधित आवाजाही के संबंध में नागपुर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के आदेश पर विचार करते हुए पाबंदियों के लागू रहने तक सुबह के वक्त छह बजे से साढ़े नौ बजे और दोपहर को एक बजे से चार बजे तक ही भ्रमण किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल