लाइव न्यूज़ :

पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में परिजनों ने कहा- 'चाहे सब कुछ बिक जाए, न्याय लेकर रहेंगे'

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 17, 2019 19:44 IST

पहलू खान माॅब लिंचिंग में चश्मदीद गवाह और पहलू के बड़े भाई इरशाद ने गहलोत सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब मैं 'अब होगा न्याय' का नारा सुनता था तो मुझे लगता था कि हमें न्याय मिल जाएगा लेकिन अलवर कोर्ट के फैसले को सुनकर परिवार हिल गया है।

Open in App

पहलू खान माॅब लिंचिंग मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसे ही केस की दोबारा जांच कराने की बात कहीं तो पहलू खान के परिवार को उम्मीद की किरण दिखाई दने लगी। परिवार के अनुसार चुनाव के दौरान 'अब होगा न्याय' और मुलाकात के दौरान कांग्रेसी नेताओं द्वारा उन्हें इंसाफ का भरोसा दिलाया था, उस पर कहीं न कहीं गहलोत सरकार खरी उतरती दिखाई दे रही है।

परिवारजनों ने कहा कि उन्हें भरोसा ही नहीं बल्कि यकीन है कि गहलोत सरकार के दखल के बाद पुलिस की जांच सही दिशा में जाएगी और दोषियों को सजा मिलेगी।

पहलू खान माॅब लिंचिंग में चश्मदीद गवाह और पहलू के बड़े भाई इरशाद ने गहलोत सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब मैं 'अब होगा न्याय' का नारा सुनता था तो मुझे लगता था कि हमें न्याय मिल जाएगा लेकिन अलवर कोर्ट के फैसले को सुनकर परिवार हिल गया है। प्रदेश सरकार मामले की दोबारा जांच करा रही है लेकिन उनका परिवार वकीलों से राय लेकर हाईकोर्ट में मामला उठाएगा और चाहे हमारा सबकुछ बिक जाय हम हर हाल में न्याय लेकर रहेंगे। 

पहलूं खान की मौत के बाद परिवार में आर्थिक तंगी के हालात हैं और अलवर कोर्ट के फैसले के बाद परिवार के लोगों के हाथ-पैर फूल गये और घर में चूल्हा भी नहीं जला।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरमॉब लिंचिंगअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया