लाइव न्यूज़ :

पेगासस स्पाईवेयर विवाद: गुजरात के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:09 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 जुलाई गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर विदेशी ताकतों के हाथों में खेलने और भारत की छवि खराब करने के लिए पेगासस स्पाईवेयर मुद्दे पर विवाद पैदा कर ''राष्ट्र विरोधी मानसिकता'' प्रदर्शित करने का आरोप लगाया।

एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संघ ने रविवार को बताया था कि दो मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, तीन विपक्षी नेताओं और एक मौजूदा न्यायाधीश के फोन नंबरों समेत 300 से अधिक सत्यापित मोबाइल फोन नंबरों को स्पाइवेयर के जरिए हैकिंग का निशाना बनाया जा सकता है।

इस खुलासे के बाद संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है।

रूपाणी ने एक बयान में कहा, ''कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं और भारत की छवि खराब करने के लिए पेगासस मुद्दे पर एक विवाद पैदा किया है। केंद्र सरकार ने पेगासस का उपयोग करने से इनकार किया है। संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले इस मुद्दे को उठाना विपक्ष की राष्ट्र विरोधी मानसिकता को दिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे