लाइव न्यूज़ :

पेगासस जासूसी कांड : राजस्थान कांग्रेस का धरना व प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 23, 2021 00:56 IST

Open in App

जयपुर, 22 जुलाई पेगासस जासूसी कांड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे और मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को यहां राजभवन का सांकेतिक घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। हालांकि इस धरने के दौरान विधायक गणेश घोघरा राज्यपाल, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए विपक्षी भाजपा के निशाने पर आ गए और पार्टी की ओर से उनके खिलाफ यहां एक थाने में शिकायत की गई है।

दरअसल कांग्रेस ने पेगासस जासूसी मामले में अपने प्रदर्शन के तहत सिविल लाइंस फाटक के पास धरना दिया व सभा की। इस अवसर पर आयोजित धरने में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित बड़ी संख्या में मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा का कहना है कि सभा में बोलते हुए युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व विधायक गणेश घोघरा ने राज्यपाल, प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ 'असंसदीय शब्दों' का इस्तेमाल किया। पार्टी की ओर से गणेश घोघरा द्वारा दिए कथित अमर्यादित बयान के खिलाफ आज अशोक नगर थाने में परिवाद के रूप में शिकायत दर्ज करवाई गई।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस की टिप्पणी बेहद निंदनीय, अमर्यादित व अलोकतांत्रिक है।

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर घोघरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं कांग्रेस के धरने के दौरान प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे उनमें से वे एक पर भी खरे नहीं उतरे। उन्होंने इस जासूसी कांड को संविधान में प्रदत्त निजता के अधिकार का उल्लंघन बताया और गृहमंत्री शाह के इस्तीफे व मामले की न्यायिक जांच की मांग दोहराई।

इस अवसर पर राज्य सरकार में मंत्री ममता भूपेश, प्रतापसिंह खाचरियावास व सुखराम बिश्नोई तथा मुख्य सचेतक महेश जोशी सहित अनेक विधायक मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos