लाइव न्यूज़ :

पेगासस विवाद: असम के मुख्यमंत्री ने भारत में एमनेस्टी इंटरनेशनल की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:17 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पेगासस जासूसी विवाद मामले में मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की कथित भूमिका के चलते भारत में उसकी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मंगलवार को मांग की।

भाजपा नेता ने दावा किया कि यह पूरा मामला नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार की क्षवि खराब करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘ एमनेस्टी इंटरनेशनल सहित दुनियाभर में विभिन्न वामपंथी संगठन, साजिश का हिस्सा हैं। यह स्पष्ट है कि वे भारत के लोकतंत्र को बदनाम करना चाहते हैं। मैं एमनेस्टी इंटरनेशनल की भारत में गतिविधियों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करता हूं।’’

सरमा ने कहा कि पहले भी साक्ष्य थे, लेकिन इस हालिया घटना से अब यह स्पष्ट हो गया है कि एमनेस्टी भारत के लोकतांत्रिक ताने बाने को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

गौरतलब है कि यह विवाद उस वक्त पैदा हुआ जब एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन ने खुलासा किया कि इजराइली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिये भारत के दो केंद्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं और एक मौजूदा न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों और अधिकार कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर हो सकता है कि हैक किए गए हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव