लाइव न्यूज़ :

पेगासस मामला : कथित जासूसी के विरोध में कांग्रेस ने किया लखनऊ में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 22, 2021 21:40 IST

Open in App

लखनऊ, 22 जुलाई इजराइली स्पाईवेयर पेगासस के जरिये देश की विभिन्न राजनीतिक हस्तियों तथा पत्रकारों की कथित जासूसी कराए जाने के विरोध में कांग्रेस के अखिल भारतीय प्रदर्शन के क्रम में पार्टी की प्रदेश इकाई ने बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ में विरोध दर्ज कराया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित देश के विभिन्न विपक्षी नेताओं, पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, चुनाव आयुक्त तथा पत्रकारों की केंद्र की भाजपा नीत सरकार द्वारा फोन टैपिंग एवं हैकिंग कर जासूसी कराए जाने के विरोध एवं निजता के अधिकारों के हनन के खिलाफ लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने विरोध प्रदर्शन को दबाने की कोशिश करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू एवं विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया। इसकी खबर मिलते ही आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ सुबह से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर जुटना शुरू हो गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्वास्थ्य भवन कैसरबाग से राजभवन तक मार्च के लिए जाते समय पुलिस से झड़प के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर इको गार्डन ले जाया गया।

अवस्थी ने बताया कि लल्लू ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी सिर्फ 'जासूस पार्टी' बनकर रह गई है और तानाशाही से लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। देश-प्रदेश की जनता इस बात को लेकर आश्चर्यचकित है कि उसने तो विकास कार्य के लिए भाजपा को वोट दिया था लेकिन इस पार्टी ने सत्ता में आने पर तानाशाही रवैया अपनाते हुए लोगों के अधिकार खत्म करने की कोशिश शुरू कर दी है और जासूसी करा कर निजता पर डाका डाल रही है।

लल्लू ने कहा कि सरकार चाहे जितने जुल्म कर ले लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता उससे डरने वाले नहीं हैं। पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में इस जालिम सरकार से मुकाबला करेंगे और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?