लाइव न्यूज़ :

बाल रोग विशेषज्ञ कफील ने अदालत से कहा- यूपी पुलिस द्वारा है “एनकाउंटर” का डर

By भाषा | Updated: January 31, 2020 06:00 IST

वकील के मुताबिक, खान ने अदालत को बताया, ‘‘इस बात की आशंका है कि उन्हें अगर ट्रांजिट (रिमांड) पर भेजा जाता है तो मुठभेड़ में उनकी हत्या कर दी जाएगी’’ और जोर दिया कि उन्हें मुंबई में रखा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देबाल रोग विशेषज्ञ को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल और मुंबई पुलिस ने बुधवार को संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया था।डॉ. कफील मुंबई में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ आयोजित होने वाले एक प्रदर्शन में शामिल होने आए थे।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पिछले महीने सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से भड़काउ भाषण देने के मामले में गिरफ्तार बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कफील खान ने गुरुवार को यहां एक अदालत में आशंका जताई कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ‘‘मुठभेड़’’ में उन्हें मारा जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ट्रांजिट हिरासत के लिये जब कफील खान को उपनगरीय बांद्रा की अदालत में पेश किया गया तो उन्होंने यह आशंका व्यक्त की।

बाल रोग विशेषज्ञ को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल और मुंबई पुलिस ने बुधवार को संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया था। डॉ. कफील मुंबई में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ आयोजित होने वाले एक प्रदर्शन में शामिल होने आए थे।

खान के वकील ने कहा कि उन्हें अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। उनके वकील के मुताबिक, खान ने अदालत में दावा किया कि उप्र पुलिस ने उन्हें मामले में ‘‘गलत तरीके से’’ फंसाया है।

वकील के मुताबिक, खान ने अदालत को बताया, ‘‘इस बात की आशंका है कि उन्हें अगर ट्रांजिट (रिमांड) पर भेजा जाता है तो मुठभेड़ में उनकी हत्या कर दी जाएगी’’ और जोर दिया कि उन्हें मुंबई में रखा जाए।

अदालत के बाहर खान के वकील ने संवाददाताओं को बताया कि खान को मुठभेड़ का डर है ‘‘क्योंकि उनके पास पूरी जानकारी है कि बच्चों की मौत (उत्तर प्रदेश के एक मेडिकल कॉलेज में) का जिम्मेदार कौन है।’’

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अदालत को भरोसा दिलाया कि खान को सुरक्षित तरीके से ले जाया जाएगा और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। उप्र पुलिस को तीन दिन के अंदर खान को अलीगढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करना होगा।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उप्र एसटीएफ के अधिकारियों ने सिविल लाइंस पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए के तहत दर्ज मामले में डॉ. कफील खान को गिरफ्तार किया है। हमारे पुलिस दल ने उप्र पुलिस के अनुरोध पर उनकी मदद की।’’

अधिकारियों ने आरोप लगाया कि गोरखपुर के रहने वाले डॉक्टर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। डॉक्टर कफील इससे पहले 2017 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक हफ्ते से भी कम समय में 60 बच्चों की मौत के बाद हुए विवाद के सिलसिले में गिरफ्तार किये गए थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलोकमत हिंदी समाचारLokmat hindi news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?