लाइव न्यूज़ :

‘पेबल्स’ ऑस्कर 2022 की दौड़ से बाहर, 'राइटिंग विद फायर' अगले चरण में पहुंची

By भाषा | Updated: December 22, 2021 12:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर अगले वर्ष के एकेडमी अवार्ड में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि “पेबल्स” ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई।

दूसरी ओर, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा बुधवार तड़के घोषित सूची के अनुसार, भारतीय डॉक्यूमेंट्री फीचर "राइटिंग विद फायर" अगले दौर में प्रवेश कर गई है।

समीक्षकों द्वारा प्रशंसित "पेबल्स" या तमिल में "कूझंगल” का निर्देशन विनोथराज पीएस ने किया है जो निर्देशन के क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। यह एक शराबी और गाली-गलौच करने वाले पति की कहानी है, जो अपनी लंबे समय से पीड़ित पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद, अपने बेटे के साथ उसे खोजने और उसे वापस लाने के लिए निकलता है।

अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में 15 फिल्में अभी शीर्ष पुरस्कार की दौड़ में हैं। 92 देशों की फिल्में इस श्रेणी में पात्र थीं।

जापानी फिल्म "ड्राइव माई कार", डेनमार्क की तरफ से "फ्ली", ईरान से असगर फरहादी की "ए हीरो" और इटली की "द हैंड ऑफ गॉड" इस श्रेणी में सबसे आगे हैं।

"ग्रेट फ़्रीडम" (ऑस्ट्रिया), "प्लेग्राउंड" (बेल्जियम), "आई एम यॉर मैन" (जर्मनी), "हाइव" (कोसोवो), "प्रेयर्स फॉर द स्टोलन" (मेक्सिको), "द वर्स्ट पर्सन इन द वर्ल्ड" " (नॉर्वे), "प्लाज़ा कैथेड्रल" (पनामा), "लुनाना: ए याक इन द क्लासरूम" (भूटान), "कम्पार्टमेंट नंबर 6" (फिनलैंड), "लैम्ब" (आइसलैंड) और "द गुड बॉस" (स्पेन)) भी इस दौड़ का हिस्सा हैं।

"राइटिंग विद फायर" दलित महिलाओं द्वारा संचालित भारत का एकमात्र समाचार-पत्र ‘खबर लहरिया’ के उदय का वर्णन करती है। डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने किया है, जो नवोदित निर्देशक हैं।

अंतिम चयनित नामांकनों की घोषणा आठ फरवरी को की जाएगी, जबकि पुरस्कार समारोह 27 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं