लाइव न्यूज़ :

किसान प्रदर्शन: अब पंजाबी भाषा में आया गीत ‘बेला चाओ’

By भाषा | Updated: December 24, 2020 15:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर दुनियाभर में विरोध करने के लिए पहचाने जाने वाले गीत ‘बेला चाओ’ को 27 वर्षीय पूजन साहिल ने केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए पंजाबी भाषा में जारी किया है।

‘यूट्यूब’ पर जारी किए गए इस गीत के वीडियो को एक सप्ताह से कम समय में 2.7 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और कई सोशल मीडिया मंचों पर भी यह वायरल हो गया है।

दिल्ली के एक स्कूल में गणित पढ़ाने वाले साहिल ने कहा कि ‘‘भय, दुर्व्यवहार और निराशा’’ सामाजिक रूप से जागरूक किसी संगीतकार के लिए सही नहीं हैं। अगर उनके शब्द पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों को ताकत दें तो इससे सुकूल मिलता है।

साहिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने अपने गीत के लिए कुछ मापदंड तय किए थे। जैसे ही मुझे यूट्यूब पर ‘कमेंट’ में गालियां पड़ने लगीं तो मुझे समझ आ गया कि यह थोड़ा मशहूर हो गया है...।’’

‘बेला चाओ’ गीत को संशोधित नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंदी भाषा में भी जारी किया गया था।

यह गीत 19वीं सदी के अंत में तब अस्तित्व में आया था जब उत्तरी इटली में महिला किसानों ने कामकाज की खराब स्थितियों के विरोध में इसे अपना हथियार बनाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर