लाइव न्यूज़ :

किसान प्रदर्शन: बार काउंसिल ने लोगों से न्यायापालिका के सम्मान का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच भारतीय बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआई) ने बुधवार को उनसे अनुरोध किया कि न्यायपालिका का सम्मान करें। बार काउंसिल ने उच्चतम न्यायालय के आदेश को देश की आखिरी उम्मीद बताते हुए किसानों से प्रदर्शन स्थगित करने को कहा।

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को एक ‘असाधारण’ अंतरिम आदेश में तीन नए कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगाने के साथ ही प्रदर्शनकारी किसानों की शिकायतों को सुनने और गतिरोध को दूर करने के लिये सिफारिश करने के लिये चार सदस्यीय समिति का भी गठन किया।

किसान संगठनों ने हालांकि स्पष्ट किया था कि वे प्रदर्शन वापस नहीं लेंगे।

देश के शीर्ष विधिज्ञ निकाय बीसीआई ने किसानों से प्रदर्शन स्थगित करने का अनुरोध किया क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने तीनों कानूनों के अमल पर रोक लगा दी है।

बीसीआई के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “देश के बुद्धिमान नागरिकों को किसान आंदोलन के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय के आदेश की सराहना करनी चाहिए। हमारे उच्चतम न्यायालय द्वारा उठाया गया कदम ऐतिहासिक और देशहित में है।”

उन्होंने कहा, “उच्चतम न्यायालय के आदेश का पहला लक्ष्य प्रदर्शनकारी किसानों, बुजुर्ग लोगों, महिलाओं और बच्चों की जिंदगी मुश्किल मौसम और कोविड से बचाना है।”

विज्ञप्ति में कहा गया, “किसानों द्वारा जिन तीन कानूनों का विरोध किया जा रहा है उच्चतम न्यायालय ने उनके अमल और संचालन पर रोक लगा दी है और अब किसानों को भी अपना प्रदर्शन स्थगित करना चाहिए।”

इसमें कहा गया, “कुछ राजनेताओं द्वारा उच्चतम न्यायालय के खिलाफ की गई गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, किसी भी संवेदनशील राजनेता से ऐसी निराधार टिप्पणियों की उम्मीद नहीं की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो