लाइव न्यूज़ :

बंगाल, असम में शांतिपूर्ण मतदान आने वाले दिनों के लिए सकारात्मक संकेत हैं : अमित शाह

By भाषा | Updated: March 28, 2021 15:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभाओं के प्रथम चरण के चुनाव के एक दिन बाद रविवार को कहा कि दोनों राज्यों में हुए शांतिपूर्ण मतदान आने वाले दिनों में इन राज्यों के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

उन्होंने बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के भारी जीत दर्ज करने का भरोसा जताते हुए दावा किया, ‘‘ राज्य में जमीनी स्तर पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी प्रथम चरण के चुनाव में 30 सीटों में से 26 पर जीत हासिल करेगी।’’

राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

शाह ने कहा, ‘‘सोनार बांग्ला की अपनी परिकल्पना के साथ भाजपा ने राज्य के लोगों के बीच एक बेहतर पश्चिम बंगाल की उम्मीद जगाई है। ’’

उन्होंने बंगाल में प्रथम चरण के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर चुनाव आयोग का आभार जताते हुए कहा, ‘‘ मैं हिंसाग्रस्त पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन आयोग को धन्यवाद देना चाहता हूं। ’’

केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे और इसका चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रधानमंत्री के बांग्लादेश दौरे पर उनके संबोधन की तृणमूल कांग्रेस द्वारा आलोचना किये जाने पर शाह ने यह कहा।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि असम में जमीनी स्तर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में प्रथम चरण के चुनाव में 47 सीटों में से 37 पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो