लाइव न्यूज़ :

असम में शांतिपूर्ण हुए उपचुनाव, पांच सीटों पर 73.38 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: October 30, 2021 22:38 IST

Open in App

गुवाहाटी, 30 अक्टूबर असम में शनिवार को विधानसभा की पांच सीटों के लिए हुए उपचुनाव में कुल 7.96 लाख मतदाताओं में से करीब 73.38 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा।

उन्होंने बताया कि गोसाईंगांव, भवानीपुर, तामुलपुर, मरियानी और थोवरा सीटों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच और कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए शांतिपूर्ण मतदान हुआ

निर्वाचन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “फिलहाल पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 73.38 प्रतिशत होने का अनुमान है।”

सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत रविवार को अंतिम संकलन के बाद थोड़ा बढ़ने की संभावना है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक 78 प्रतिशत मतदान भबानीपुर में हुआ, उसके बाद गोसाईगांव विधानसभा क्षेत्र में 77.37 प्रतिशत, थोवरा में 75.07 प्रतिशत, मरियानी में 69.81 और तामुलपुर में 67.88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है, सभी जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों को तैनात किया गया था, जबकि मतदान प्रक्रिया की सजीव (लाइव) निगरानी के लिए सभी 1,176 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग भी की गई।

कुल 31 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें गोसाईगांव और भवानीपुर में आठ-आठ, तामूलपुर में छह, थोवरा से पांच और मरियानी से चार उम्मीदवार हैं।

गुसाईंगांव और तामुलपुर के विधायकों के निधन के बाद वहां उपचुनाव की जरूरत पड़ी, वहीं भबानीपुर, मरियानी तथा थोवरा के विधायकों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

मतगणना दो नवंबर को होगी। चुनाव परिणाम हालांकि सरकार की संरचना को प्रभावित नहीं करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों से ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना मिली थी और उन्हें तुरंत ठीक करने की व्यवस्था की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण