लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ के नूरपुर गांव में तनाव के बाद शांति व्याप्त

By भाषा | Updated: June 7, 2021 15:53 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), सात जून जिले के टप्पल थाना क्षेत्र स्थित नूरपुर गांव में मस्जिद के सामने से गाजे-बाजे के साथ बारात निकाले जाने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न होने के बाद अब मौके पर शांति व्याप्त है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि नूरपुर गांव में हालात अब बिलकुल शांतिपूर्ण हैं और नागरिक समिति स्थिति को पूरी तरह सामान्य बनाने में प्रशासन की मदद कर रही है।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के साथ रविवार शाम नूरपुर का दौरा करने गए नैथानी ने बताया कि इस मामले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी छह आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

रविवार को कथित हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची और हिंदू सेना, हिंदू वाहिनी तथा हिंदू फोर्स के कार्यकर्ताओं ने नूरपुर जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया। काफी बहस के बाद इन संगठनों के दो प्रतिनिधियों को गांव जाकर दलित समुदाय के लोगों से मिलने की इजाजत दी गई, जिन्होंने गत 26 मई को हुई हिंसा के मामले में मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

इन संगठनों के नेताओं ने मांग की कि नूरपुर हिंसा मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उस नेता को भी फौरन गिरफ्तार किया जाए जिसने गांव में कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया था।

इस बीच, नूरपुर मामले की जांच कर रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना से जुड़ी एक वीडियो फुटेज में दिखी उस कार का घटना से कोई संबंध नहीं है जिसके शीशे गत 26 मई को नूरपुर में हुई घटना के दौरान कथित रूप से तोड़े गए थे।

गौरतलब है कि नूरपुर गांव में गत 26 मई को बहुसंख्यक दलित समुदाय के एक व्यक्ति की बारात गाजे-बाजे के साथ एक मस्जिद के सामने से गुजर रही थी। इसपर दूसरे समुदाय के लोगों ने मस्जिद के आगे गाने बजाने पर आपत्ति जाहिर की थी।

इस मामले में बहुसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने मामला दर्ज कराया था जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बारात पर पथराव किया और लाठी-डंडों से हमला किया। इस घटना में अनेक लोगों को चोट आई और उनकी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।

इस मामले में वकील, कलुआ, मुस्तकीम, शरफू, अंसार, सोहेल, फारूक, अमजद, तौफीक, शाजोर, लेहरु तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान तथा दलित कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवाह समारोह का आयोजन करनेवाले परिवार के सदस्यों ने पिछले सोमवार को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वे 26 मई की घटना से बहुत व्यथित हैं और उन्होंने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ होने का पर्चा चिपका दिया है। वे किसी और स्थान पर पलायन करना चाहते हैं क्योंकि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उन्हें परेशान करते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रीय भाजपा सांसद सतीश गौतम और विधायक अनूप प्रधान ने गांव का दौरा किया था और आश्वासन दिया था कि किसी को भी अपनी सुरक्षा की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सांसद गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में किसी भी व्यक्ति के पलायन का कोई सवाल ही नहीं उठता। इस मामले में दोषी लोगों को ऐसी सजा दी जाएगी जो मिसाल बनेगी।

उधर, अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने संवाददाताओं से कहा था कि उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि सांसद उनकी बात भी सुनेंगे, लेकिन यह उम्मीद बेकार गई।

उन्होंने 26 मई को मस्जिद के सामने से बारात निकाले जाने को लेकर अल्पसंख्यक पक्ष द्वारा किसी भी तरह का हमला किए जाने के आरोपों से इनकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन