लाइव न्यूज़ :

पेगासस जासूसी के ख़िलाफ़ शांति मार्च: प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस नेता हिरासत में

By भाषा | Updated: July 22, 2021 14:03 IST

Open in App

लखनऊ, 22 जुलाई उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य कांग्रेसियों को पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के फोन नंबरों की जासूसी करने के लिए इजराइली स्पाइवेयर ‘पेगासस’ के कथित इस्तेमाल के खिलाफ शांति मार्च निकालने की कोशिश में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि अजय कुमार लल्लू ने 'स्वास्थ्य भवन' से राजभवन तक एक शांति मार्च निकालने और राहुल गांधी की जासूसी के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया था, लेकिन लल्लू और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को बुधवार रात से भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ उनके घरों के अंदर रोक दिया गया।

सिंह ने कहा कि आज सुबह जब लल्लू अपने घर से बाहर निकले और स्वास्थ्य भवन के लिए निकलने पर जोर दिया तो पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें यह कहते हुए रोक दिया कि उनके पास मार्च निकालने की अनुमति नहीं है। इसके बाद, कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और एमएलसी दीपक सिंह सहित अन्य भी बुधवार रात से नजरबंद हैं। प्रवक्ता ने प्रदेश अध्यक्ष के हवाले से कहा है कि यह सरकार निजता के अधिकार का सम्मान नहीं करती है और व्यक्तियों की स्वतंत्रता पर हमलों को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र पर इस हमले के खिलाफ लड़ने से कभी नहीं हटेगी।

सिंह ने बताया कि पांच समूहों में मार्च शुरू करने के लिए स्वास्थ्य भवन पहुंचने की योजना थी और जब ऐसा करने से रोका गया तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी कांग्रेसियों को ईको गार्डन ले जाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह