लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में शांति, सद्भाव पर हम सबका ध्यान होना चाहिए : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 1, 2020 21:12 IST

Open in App

ईटानगर, एक दिसंबर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मंगलवार को कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी धर्म और पंथ बराबर है ।

‘इंडिजीनियस फेथ डे’ पर यहां खांडू ने एक कार्यक्रम में कहा कि पहले सभी जनजातियां और समुदाय आधुनिक समय और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने पंथ का अनुसरण करते थे लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद, हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए हम सबकी जड़ें एक हैं। इसलिए एक दूसरे का सम्मान कीजिए और अपने राज्य की शांति, सद्भाव और विकास पर ध्यान दीजिए।’’

जनजाति, समुदायों के पंथ और रीति-रिवाजों, परंपरा के संरक्षण, उसे बढ़ावा देने के लिए ‘इंडिजीनियस फेथ डे’ मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं सभी बुजुर्गों से अपने युवाओं को अपनी देशी भाषा सिखाने की अपील करता हूं और अनुरोध करता हूं कि घर पर अपनी भाषा में ही बात करें। अगर हमारी कोई भी भाषा खत्म होगी तो हमारी सांस्कृतिक पहचान भी खत्म हो जाएगी। ’’

उन्होंने लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर लोकगीत की प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए समुदाय के कुछ संगठनों की सराहना की। उन्होंने देशी रिवाज और सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण, उसे बढ़ावा देने के लिए इंडिजीनियस फेथ एंड कल्चरल सोसाइटी ऑफ अरुणाचल प्रदेश (आईएफएसएपी) के प्रयासों की भी तारीफ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है