लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और तालिबान के बीच शांति पर समझौता कमजोर था : अब्दुल्ला अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर पूर्ववर्ती अफगान सरकार के तहत राष्ट्रीय सुलह के लिए परिषद के अध्यक्ष अब्दुल्ला अब्दुल्ल ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और तालिबान के बीच शांति के मुद्दे पर समझौता कमजोर था।

उन्होंने कहा कि इसने चुनावी धांधली, भ्रष्टाचार और पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी तथा अन्य नेतृत्व के बीच अविश्वास जैसे अन्य कारकों के साथ देश को इस स्थिति में पहुंचा दिया।

अब्दुल्ला ने देश छोड़ कर भागने को लेकर गनी को गद्दार करार देते हुए कहा कि गनी की तरह जाना एक राष्ट्रीय गद्दार के साथ जाने जैसा है, ‘‘जो मैं अपने जीवन में कभी नहीं करूंगा’’

उन्होंने इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2021 में वीडियो लिंक के जरिए कहा, ‘‘मैं देश का नागरिक हूं और मैं शासन में किसी भूमिका की उम्मीद नहीं करता। मैं लोगों के साथ रहने के लिए ही यहां रूका और मेरा आवास लोगों के लिए एक पता है और मैं देश के बाहर के दोस्तों से भी संपर्क में हूं। ’’

अफगानिस्तान के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और तालिबान के बीच दोहा में हुआ समझौता शांति के मुद्दे पर कमजोर था।

तालिबान के संरक्षण के तहत अफगानिस्तान से आतंकवादी हमलों को लेकर भारत की चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा कि शुरूआती चीज उससे (तालिबान सरकार से) संपर्क रखना होगा और इन चिंताओं को उसके समक्ष सीधे तौर पर उठाना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह आगे बढ़ने का रास्ता होगा।’’

पाकिस्तान के साथ तालिबान के करीबी संबंधों पर उन्होंने कहा कि तालिबान का पड़ोसी देश के साथ करीबी संबंध रहा है जो तीन दशक पुराना है।

उन्होंने काबुल की स्थिति के बारे में कहा कि देशभर में मानवीय संकट बहुत गंभीर है। देश को मानवीय सहायता की जरूरत है।

शुक्रवार को अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में एक मस्जिद में हुए विस्फोट की घटना पर उन्होंने कहा , ‘‘हम दाइश (आईएसआईएस) के देश में पैर पसारने के साथ सुरक्षा चिंताओं का सामना कर रहे हैं।’’

वहीं, एक अन्य सत्र में सीआईए के पूर्व निदेशक डेविड पेट्रायस ने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा कर लेने की खुशी पाकिस्तान में कम समय तक ही रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग