लाइव न्यूज़ :

पीडीपी युवा इकाई अध्यक्ष वहीद पारा फिर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 11, 2021 17:32 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 जनवरी पीडीपी युवा इकाई अध्यक्ष वहीद पारा को सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नेताओं, आतंकवादियों, अलगाववादी ताकतों की कथित सांठगांठ से जुड़े एक मामले में फिर से गिरफ्तार कर लिया। पारा को गत शनिवार को एनआईए की एक अदालत ने जमानत प्रदान की थी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

यह मामला आपराधिक जांच (कश्मीर) रेंज द्वारा दर्ज किया गया था जो आतंकी मामलों की जांच कर रहा है और दो दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारियों ने बताया कि पारा को जम्मू में एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने पारा को 18 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने कहा कि पारा को पूछताछ के लिए श्रीनगर लाया जाएगा।

पारा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 25 नवंबर को हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादियों के साथ उसके कथित संबंधों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अपने गृहनगर से जिला विकास परिषद (डीडीसी) का चुनाव जीतने वाले पारा को एक लाख रुपये की जमानत राशि और उतनी ही राशि के निजी मुचलके पर राहत दी गई थी।

जम्मू जिला जेल से रिहा होने के बाद पारा को एक सुरक्षा एजेंसी अपने साथ ले गई थी लेकिन यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका था कि वह किसी अन्य मामले में वांछित था या उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।

पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पारा की हिरासत पर चिंता व्यक्त की थी और उसकी रिहाई के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

महबूबा ने एक ट्वीट किया था, ‘‘अदालती कार्यवाही के बाद एनआईए अदालत द्वारा वहीद पारा को जमानत दिये जाने के बावजूद, उन्हें अब जम्मू में सीआईके द्वारा हिरासत में लिया गया है। उन्हें किस कानून के तहत और किस अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है? यह अदालत की अवमानना ​​है। मनोज सिन्हा जी से अनुरोध है कि हस्तक्षेप करें ताकि न्याय हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग