लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल कराने के लिए संघर्ष जारी रखेगी पीडीपी: महबूबा

By भाषा | Updated: April 12, 2021 16:45 IST

Open in App

श्रीनगर ,12 अप्रैल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल कराने के लिए संघर्ष जारी रखेगी । साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों के हल के लिए भारत और पाकिस्तान को बातचीत की मेज पर आना होगा।

मुफ्ती ने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा,‘‘ हम जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल कराने का अपना संघर्ष जारी रखेंगे....इसे समाप्त करने के आपके (सरकार) निर्णय को हम स्वीकार नहीं करते।’’

पूर्ववर्ती राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा भारत के संविधान ने दिया था।

उन्होंने कहा,‘‘ यह दर्जा चीन ने या पाकिस्तान ने नहीं दिया था। जब हम इसे बहाल करने की बात करते हैं तो सरकार को पीड़ा क्यों होती है? हम खास शर्तों पर भारत में शामिल हुए थे और उनमें से एक था अपनी पहचान की सुरक्षा करना।’’

पीडीपी प्रमुख ने कहा कि केन्द्र को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करना ही होगा।

उन्होंने कहा,‘‘ अगर आपको जम्मू कश्मीर के लोगों की परवाह है, तो आपको वह लौटाना होगा जो आपने हमसे छीना है।’’

साथ ही मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों के हल के लिए भारत और पाकिस्तान को बातचीत करनी होगी।

उन्होंने कहा,‘‘ अगर दोनों देश क्षेत्र में शांति चाहते हैं तो उन्हें सभी लंबित मुद्दों को हल करने के लिए एक साथ बैठना होगा।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाना चाहिए ताकि दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच के मुद्दों को हल किया जा सके।

उन्होंने कहा,‘‘ मैं उम्मीद करती हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेने पाकिस्तान जाएंगे....क्योंकि (पूर्व प्रधानमंत्री) अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि हम मित्र बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल