लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में केंद्र का विरोध करने वाली पीडीपी एकमात्र पार्टी: महबूबा

By भाषा | Updated: August 1, 2021 00:56 IST

Open in App

श्रीनगर, 31 जुलाई पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में सिर्फ उनकी पार्टी ही केंद्र का विरोध कर रही है।

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में महबूबा ने कहा कि केंद्र पीडीपी के नेताओं को ‘कुछ देने की पेशकश करके’ या एजेंसियों का धौंस दिखा उन्हें डराकर पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रहा है।

पीडीपी प्रमुख ने कहा, ‘‘ अगर आप विरोध करना बंद कर देंगे तो आप का अस्तित्व नहीं रहेगा। अगर हमें रहना है तो पीडीपी को केंद्र सरकार के सामने उस तरह से खड़ा होना होगा जैसा वह अभी है। पीडीपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो केंद्र सरकार के कदमों का विरोध कर रही है इसलिए उन्होंने कुछ नेताओं को कुछ देने की पेशकश करके या एनआईए, ईडी जैसी एजेंसियों का डर दिखाकर पार्टी को तोड़ने की कोशिश की।’’

महबूबा ने कहा कि पीडीपी एक पार्टी नहीं है बल्कि यह एक आंदोलन, एक विचाधारा है और भाजपा इसे तोड़ नहीं सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘ पीडीपी जम्मू-कश्मीर के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अस्तित्व में आई है। हम तब तक इस राह को नहीं छोड़ेंगे जब तक जम्मू-कश्मीर, भारत और पाकिस्तान के बीच शांति का पुल नहीं बन जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया