लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर उप जेल में बेहोश होकर गिरने के बाद पीडीपी नेता नईम अख्तर अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: January 14, 2021 20:23 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 जनवरी पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार किए गए पीडीपी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर को यहां उप जेल में बेहोश होने के बाद बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके परिवारवालों ने इस बारे में बताया।

पीडीपी के 68 वर्षीय विचारक अख्तर को बृहस्पतिवार सुबह खैबर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अख्तर की बेटी शहरयार खानम ने इस बारे में ट्वीट किया।

खानम ने ट्वीट किया, ‘‘किसी वरिष्ठ अधिकारी को मुझे अवगत कराना चाहिए था कि मेरे पिता (नईम अख्तर) को 40 मिनट तक बेहोशी के बाद हिरासत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ के लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने मदद की।’’

जिला विकास परिषद चुनावों के लिए मतगणना के एक दिन पहले 21 दिसंबर को अख्तर समेत पीडीपी के तीन नेताओं को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें एक सरकारी इमारत में रखा गया था। प्रशासन ने इस इमारत को उपजेल घोषित किया था। पीडीपी के एक नेता ने कहा कि अख्तर की हालत अब पहले से बेहतर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह