लाइव न्यूज़ :

370 पर बहस के दौरान संविधान की प्रति फाड़ने वाले नजीर अहमद को एलजी मुर्मू के शपथ ग्रहण में शामिल होने पर पीडीपी ने पार्टी से निकाला

By भाषा | Updated: November 1, 2019 18:13 IST

पीडीपी ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब लवाय पार्टी के निर्देशों के खिलाफ गये। इसके पहले वह इस साल राज्यसभा में तीन तलाक विधेयक के खिलाफ मतदान से भी अनुपस्थित रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपीडीपी ने नजीर अहमद लवाय को पार्टी से निकाला, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोपनजीर अहमद लवाय गुरुवार को नवनियुक्त उपराज्यपाल जीसी मुर्मू के शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे

पीडीपी ने अपने राज्यसभा सदस्य नज़ीर अहमद लवाय को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। नव सृजित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के प्रथम उपराज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रवक्ता ने यहां एक बयान में कहा, 'राज्य सभा सदस्य, नज़ीर अहमद लवाय, को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।' 

प्रवक्ता ने कहा कि नवनियुक्त उपराज्यपाल (जीसी मुर्मू) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व ने यह फैसला लिया। उन्होंने ऐसा कर पार्टी के रुख को कमजोर किया। प्रवक्ता ने कहा कि सांसद का शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेना जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को केंद्र के रद्द करने के बाद मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर पार्टी के रूख के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब लवाय पार्टी के निर्देशों के खिलाफ गये। इसके पहले वह इस साल राज्यसभा में तीन तलाक विधेयक के खिलाफ मतदान से भी अनुपस्थित रहे थे। गौरतलब है कि मुर्मू ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पद की शपथ ली। उल्लेखनयीय है कि जम्मू कश्मीर 31 अक्टूबर को दो केंद्र शासित प्रदेशों--जम्मू कश्मीर और लद्दाख--में तब्दील हो गया।

सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करते हुए इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभक्त करने का फैसला लिया था। लवाय ने राज्यसभा में पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पेश किये जाने के दौरान पीडीपी सांसद मीर मोहम्मद फयाज के साथ संविधान की एक प्रति फाड़ दी थी। बहरहाल, लवाय ने बार-बार किये गये टेलीफोन कॉल का जवाब नहीं दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो