लाइव न्यूज़ :

पीडीपी को पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के आवास पर युवा सम्मेलन के आयोजन की अनुमति नहीं मिली

By भाषा | Updated: December 12, 2021 14:33 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 दिसंबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को कोविड-19 पाबंदियों का हवाला देते हुए यहां रविवार को युवा सम्मेलन आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई।

पार्टी की युवा शाखा का सम्मेलन यहां गुपकर रोड स्थित पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के आवास 'फेयरव्यू' पर होने वाला था।

हालांकि, पुलिस ने कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया और मार्ग पर किसी भी तरह की आवाजाही की अनुमति नहीं थी। पत्रकारों को भी कार्यक्रम स्थल की ओर जाने से रोक दिया गया।

पीडीपी के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि मुफ्ती को नजरबंद रखा गया है।

कार्यकारी मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी, दक्षिण श्रीनगर ने एक आदेश में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से प्राप्त रिपोर्ट और कोविड-19 पाबंदियों के मद्देनजर कहा, “पीडीपी को गुपकर में निर्धारित सम्मेलन के आयोजन की अनुमति नहीं देने का आदेश दिया जाता है।''

मजिस्ट्रेट ने संबंधित थाना प्रभारी को ''सुनिश्चित'' करने का निर्देश दिया कि ''सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना'' ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित न हो।

पीडीपी प्रवक्ता नजम-उस-साकिब ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को मुफ्ती के आवास की ओर जाने से रोक दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुफ्ती के आवास पर सम्मेलन को विफल किए जाने के बाद पार्टी ने यहां शेर-ए-कश्मीर पार्क के पास अपने मुख्यालय में इसे आयोजित करने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने कार्यालय को भी सील कर दिया।

उन्होंने दावा किया कि मुफ्ती को नजरबंद रखा गया है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह