लाइव न्यूज़ :

पीडीपी को पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के आवास पर युवा सम्मेलन के आयोजन की अनुमति नहीं मिली

By भाषा | Updated: December 12, 2021 16:58 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 दिसंबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को कोविड-19 पाबंदियों का हवाला देते हुए यहां रविवार को युवा सम्मेलन आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई। पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इसे “गड़बड़” करार दिया है।

पार्टी की युवा शाखा का सम्मेलन यहां गुपकर रोड स्थित पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के आवास 'फेयरव्यू' पर होने वाला था।

हालांकि, पुलिस ने कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया और मार्ग पर किसी भी तरह की आवाजाही की अनुमति नहीं थी। पत्रकारों को भी कार्यक्रम स्थल की ओर जाने से रोक दिया गया।

पीडीपी के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि मुफ्ती को नजरबंद रखा गया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कार्यकारी मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी, दक्षिण श्रीनगर ने एक आदेश में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से प्राप्त रिपोर्ट और कोविड-19 पाबंदियों के मद्देनजर कहा, “पीडीपी को गुपकर में निर्धारित सम्मेलन के आयोजन की अनुमति नहीं देने का आदेश दिया जाता है।''

मजिस्ट्रेट ने संबंधित थाना प्रभारी को ''सुनिश्चित'' करने का निर्देश दिया कि ''सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना'' ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित न हो।

पीडीपी प्रवक्ता नजम-उस-साकिब ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को मुफ्ती के आवास की ओर जाने से रोक दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुफ्ती के आवास पर सम्मेलन को विफल किए जाने के बाद पार्टी ने यहां शेर-ए-कश्मीर पार्क के पास अपने मुख्यालय में इसे आयोजित करने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने कार्यालय को भी सील कर दिया।

उन्होंने दावा किया कि मुफ्ती को नजरबंद रखा गया है।

मुफ्ती ने पार्टी के ट्विटर हैंडल पर डाले गए एक वीडियो संदेश में अधिकारियों के इस कदम को 'गड़बड़' बताया।

उन्होंने कहा, “मैं अपनी पार्टी से जुड़े युवाओं से बात करना चाहती थी। अब उन्हें (अधिकारियों को) कोविड की याद आ गई और इस कार्यक्रम में गड़बड़ कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!