लाइव न्यूज़ :

पीडीपी ने बादामीबाग छावनी के निवासियों पर लगाए गए ‘संपत्ति कर’ को वापस लेने की मांग की

By भाषा | Updated: June 12, 2021 00:37 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 जून श्रीनगर के बादामीबाग छावनी बोर्ड क्षेत्र के कुछ निवासियों द्वारा संपत्ति कर देने संबंधी नोटिस मिलने का दावा किए जाने के बाद शुक्रवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने इसे वापस लेने की मांग की।

पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि बादामीबाग छावनी बोर्ड के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत रहने वालों पर मनमाने ढंग से संपत्ति कर लगाने का निर्णय लिया गया है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

बादामीबाग छावनी बोर्ड, रक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है। बुखारी ने कहा कि ऐसी खबरें मिली हैं कि छावनी बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में रहने वालों को संपत्ति कर देने को कहा जा रहा है। वर्ष 2019 से परेशान लोगों की सहायता करने की बजाय सरकार लोगों को और विकट स्थिति में धकेल रही है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से संपत्ति कर वसूलने का निर्णय तत्काल वापस लिया जाना चाहिए क्योंकि घाटी के लोग आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, बादामीबाग छावनी 1954 में स्थापित ‘क्लास दो’ छावनी है और इसका क्षेत्रफल 1458.537 एकड़ है जिसमें से 313.50 एकड़ असैन्य क्षेत्र है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अहसान परदेशी ने छावनी बोर्ड द्वारा कथित तौर पर कर लगाए जाने पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि लोग काफी तनाव में हैं और कर चुकाने की उनकी हैसियत नहीं है।

जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के प्रांतीय अध्यक्ष (कश्मीर) मोहम्मद अशरफ मीर ने भी बोर्ड द्वारा कर लगाए जाने पर आपत्ति जतायी। उन्होंने कहा कि इस मनमाने फैसले से लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी जो पहले से कई दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने मामले में केंद्र सरकार से भी हस्तक्षेप की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो