लाइव न्यूज़ :

बीजेपी पर भड़कीं पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती, कहा- यहां हर कोई देशद्रोही है तो हिंदुस्तानी कौन है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2020 20:19 IST

महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे लगता है कि बीजेपी अपने लिए एक इकोसिस्टम बनाना चाहती है, जिसमें लोकतंत्र की कोई जगह नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुफ्ती ने आरोप लगाया कि अब वे मुझे निशाना बना रहे हैं। कहा कि हमारे डीडीसी के चुनाव लड़ने के फैसले के बाद से जम्मू-कश्मीर में उत्पीड़न बढ़ गया है।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने प्रदेश के चर्चित रोशनी घोटाले को लेकर बड़ा बयान दिया है। आज यानी 29 नवंबर को महबूबा मे कहा कि रोशनी एक स्कीम थी, लेकिन उसे अब एक स्कैन की तरह पेश किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला। मुफ्ती ने कहा कि मुझे लगता है कि बीजेपी अपने लिए एक इकोसिस्टम बनाना चाहती है, जिसमें लोकतंत्र की कोई जगह नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हमारे डीडीसी के चुनाव लड़ने के फैसले के बाद से जम्मू-कश्मीर में उत्पीड़न बढ़ गया है। पीपल्स अलायंस ऑफ गुपकार डेक्लेरेशन के प्रत्याशियों को रोका जा रहा है और उन्हें प्रचार करने नहीं दिया जा रहा है।

वे मुस्लिमों को पाकिस्तानी, सरदारों को खालिस्तानी, ऐक्टिविस्ट्स को अर्बन नक्सल और छात्रों को टुकड़-टुकड़े गैंग और ऐंटी नेशनल बुलाते हैं। मुझे ये समझ नहीं आता है कि अगर हर कोई यहां आतंकवादी और देशद्रोही है तो फिर हिंदुस्तानी कौन है। 

उन्होंने कहा कि जब तक कश्मीर का मुद्दा सुलझ नहीं जाता, तबतक समस्या बनी रहेगी। जब तक सरकार अनुच्छेद 370 को फिर से लागू नहीं करती, यह समस्या बनी रहेगी। मंत्री आते जाते रहेंगे। केवल इस तरह से सामान्य चुनाव करवा देना कोई समाधान नहीं है।

इसके अलावा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि अब वे मुझे निशाना बना रहे हैं। वो मेरी पार्टी पर बैन लगाना चाहते हैं, क्योंकि मैं आवाज उठाती हूं। मुझे लगातार कहा जा रहा है कि मेरी रिहाई के बाद से ही अनुच्छेद 370 पर चर्चा शुरू हुई है। इसमें मैं क्या कर सकती हूं। महबूबा ने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा अपना ही एक तंत्र स्थापित करना चाहती है, जहां लोकतंत्र के लिए कोई स्थान नहीं होगा।

इससे पहले महबूबा के नजरबंदी पर बवाल मचा। जिसे लेकर जम्मू कश्मीर के चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को नजरबंद नहीं किया गया है और पुलिस ने उन्हें ''सुरक्षा जोखिम'' के चलते पुलवामा की यात्रा नहीं करने की सलाह दी थी। अधिकारियों ने मुफ्ती को श्रीनगर में अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने से रोक दिया था। इसके बाद महबूबा मुफ्ती ने दावा किया कि उन्हें नजरबंद किया गया है। 

जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव के प्रचार से मुफ्ती को दूर किए जाने के चलते पुलिस द्वारा उन्हें नजरबंद किए जाने के सवाल पर शर्मा ने कहा, '' उन्हें नजरबंद नहीं किया गया है।'' उन्होंने कहा कि पुलिस ने भी बयान जारी किया है कि मुफ्ती को नजरबंद नहीं किया गया है। हालांकि पुलिस ने अपने असत्यापित ट्विटर अकाउंट के जरिये कहा कि मुफ्ती को नजरबंद नहीं किया गया है और उन्हें सुरक्षा कारणों से केवल पुलवामा की अपनी यात्रा को स्थगित करने को कहा गया है। 

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया