लाइव न्यूज़ :

पीडीपी ने उप्र में यूएपीए के तहत आरोपित विद्यार्थियों की मदद का ऐलान किया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 23:17 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन नवंबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने बुधवार को कहा कि वर्तमान टी 20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान क्रिक्रेट मैच के सिलसिले में अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है , उन सभी को वह कानूनी मदद मुहैया कराएगी।

पीडीपी प्रवक्ता अनिल सेठी ने ट्वीट किया, ‘‘पीडीपी ने उनसभी को कानूनी सहायता देने का निश्चय किया है जिनपर वर्तमान टी 20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान क्रिक्रेट मैच के सिलसिले में यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है और जो न्याय पाने में समर्थ नहीं है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ जिन लोगों को कानूनी सहायता की जरूरत है, वे संपर्क कर सकते हैं।’’

आगरा में तीन कश्मीरी विद्यार्थियों को 25 अक्टूबर को भारत के हार जाने के बाद पाकिस्तान के समर्थन में कथित रूप से नारे लगाने पर गिरफ्तार किया गया था।

आगरा की कई वकील एसोसिएशनों ने यह कहते हुए इन विद्यार्थियों की कोई कानूनी सहायता करने से इनकार कर दिया कि उनकी हरकत ‘राष्ट्र-विरोधी’ है।

श्रीनगर में भी पाकिस्तानी की जीत पर जश्न मनाने को लेकर दो मेडिकल कॉलेजों के कई विद्यार्थियों पर दो मामले दर्ज किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह