लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में नोकसेन विधानसभा उपचुनाव के लिये पीडीए के उम्मीदवार ने पर्चा भरा

By भाषा | Updated: March 30, 2021 20:51 IST

Open in App

कोहिमा, 30 अप्रैल नगालैंड की नोकसेन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि आज समाप्त हो गयी और इस सीट के लिये एकमात्र उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया है । राज्य के निर्वाचन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

नगालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि सत्तारूढ़ जनलोकतांत्रिक गठबंधन (पीडीए) के प्रत्याशी एच चुबा चांग ने उपचुनाव के लिये पर्चा दाखिल किया है । उन्होंने बताया कि पीडीए ने सर्व सम्मति से चांग को उम्मीदवार बनाया है ।

यह उम्मीदवार पूर्व विधायक हैं और राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (एनडीपीपी) के सदस्य हैं ।

नामांकन पत्रों की छंटनी का काम बुधवार को किया जायेगा जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि तीन अप्रैल है । इस सीट पर 17 अप्रैल को मतदान कराया जायेगा ।

पिछले साल 12 अक्टूबर को राज्य सरकार के मंत्री सी एम चांग के निधन के बाद इस सीट पर उप चुनाव कराने की जरूरत पड़ी है ।

नगालैंड विधानसभा में मुख्य विपक्षी एनपीएफ ने उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए