लाइव न्यूज़ :

पीसीआई ने अफगानिस्तान में भारतीय फोटो पत्रकार की मौत पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: July 19, 2021 23:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की अफगानिस्तान में मौत होने पर सोमवार को शोक व्यक्त किया।

सिद्दीकी की 16 जुलाई को, अफगानिस्तान में सैनिकों और तालिबान के बीच लड़ाई को कवर करने के दौरान मौत हो गई थी।

मीडिया निकाय ने एक बयान में कहा, ''पीसीआई, भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की मौत के बारे में जानकर दुखी है, जो रॉयटर्स समाचार एजेंसी के लिए अफगानिस्तान के कंधार में हुई लड़ाई को कवर कर रहे थे।''

बयान में कहा गया है कि उनकी मौत ने युद्ध की स्थिति में पत्रकारों की सुरक्षा के सवाल पर फिर से ध्यान आकर्षित किया है।

पीसीआई ने कहा, ''सिद्दीकी को दक्षिण एशिया में वर्तमान घटनाक्रम को फोटोग्राफी के जरिये करुणामयी कवरेज के लिए जाना जाता था और उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल