लाइव न्यूज़ :

राकांपा की केरल इकाई के अध्यक्ष बने पीसी चाको

By भाषा | Updated: May 19, 2021 19:00 IST

Open in App

मुंबई/कोच्चि, 19 मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की केरल इकाई का प्रमुख पीसी चाको को बनाया गया है। पार्टी महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को इस बाबत घोषणा की।

चाको इस वर्ष मार्च में ही राकांपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वह कांग्रेस में थे।

चाको को संबोधित पत्र में पटेल के हवाले से कहा गया है, ‘‘राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने आपको तत्काल प्रभाव से राकांपा की केरल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुझे विश्वास है कि आप राज्य में हमारी पार्टी के विकास के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।’’

राज्यसभा सदस्य पटेल ने इस पत्र की प्रति ट्विटर पर साझा की और चाको को बधाई दी।

कोच्चि में ‘पीटीआई-भाषा’ से चाको ने कहा कि उन्हें राकांपा प्रमुख शरद पवार ने पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें पत्र मिल गया है।

चाको ने पार्टी के वरिष्ठ नेता टी पी पीताम्बरम की जगह ली है जो राज्य इकाई के अध्यक्ष थॉमस चांडी के दिसंबर 2019 में निधन के बाद से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से संभाल रहे थे।

चाको ने 10 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में गुटबाजी का आरोप लगाया था। राज्य में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव हुए थे।

वह कांग्रेस की कार्य समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद उन्होंने राकांपा का दामन थामा था जो केरल में सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ में साझेदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो