लाइव न्यूज़ :

Paytm Cashback Offer: LPG सिलेंडर बुकिंग पर 2700 रुपए तक का कैशबैक, पेटीएम लेकर आया शानदार ऑफर

By विनीत कुमार | Updated: August 5, 2021 14:23 IST

Paytm Offer: पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए एलपीजी गैस बुकिंग पर कैशबैक का ऑफर लेकर आया है। इसका लाभ तीन महीने तक उठाया जा सकता है और हर महीने 900 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देLPG ग्राहकों के लिए पेटीएम लेकर आया है बेहतरीन ऑफर, 2700 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।हर महीने 900 रुपये तक के कैशबैक का प्रावधान, ऑफर का नाम है- '3 पे 2700' कैशबैक।ये ऑफर उन पेटीएम यूजर्स के लिए है जो पहली बार पेटीएम से एलपीजी सिलेंडर बुक करेंगे।

नई दिल्ली: देश भर में LPG ग्राहकों के लिए पेटीएम एक बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। इसका लाभ उठाकर ग्राहक 2700 रुपये तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। इस ऑफर को '3 पे 2700' कैशबैक का नाम दिया गया है। 

इस ऑफर में ग्राहकों को 3 महीनों तक पहली बुकिंग के लिए अधिकतम 900 रुपए तक का निश्चित कैशबैक देने का प्रावधन है। साथ ही दूसरे रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। इसमें कुछ शर्तें और नियम भी लागू हैं। आइए जानते हैं पेटीएम के इस खास ऑफर के बारे में।

Paytm 3 pe 2700 cashback offer किसे मिलेगा?

एलपीसी सिलेंडर बुकिंग का ये ऑफर केवल नए पेटीएम यूजर्स के लिए लागू है। इसके मायने ये हुए कि अगर आप पहली बार पेटीएम से गैस बुकिंग कर रहे तो आप इसका लाभ उठा सकते हैं। इसमें पहले तीन महीने तक 900 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। ये ऑफर केवल इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस के ग्राहकों के लिए ही है। साथ ही ये भी जरूरी है कि बुकिंग कम से कम 500 रुपये से ऊपर की होनी चाहिए।

यूजर को इस ऑफर के तहत गैस बुक करने के लिए पेटीएम पर 'Book Gas Cylinder' टैब पर जाना होगा। यहां अपने एलपीजी गैस कंपनी का चुनाव करें। वहां, मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी/ कंज्‍यूमर नंबर डालना होगा। इसके बाद पेमेंट के लिए अपने पसंदीदा तरीके जैसे पेटीएम वॉलेट, पेटीएम यूपीआई, कार्ड्स या नेट बैंकिंग से पैसे का भुगतान कर सकते हैं।

5000 कैश प्वाइंट का भी ऑफर

अगर आप पेटीएम के जरिए पहले से गैस बुकिंग करते रहे हैं तो आपके लिए भी ऑफर्स मौजूद है। मौजूदा ग्राहकों को हर बुकिंग पर 5000 तक का कैश पॉइंट्स दे रही है। साथ ही यूजर्स को कुछ बेहतरीन डील और टॉप ब्रांड से जुड़े गिफ्ट वाउचर मिलेंगे, जिसका इस्तेमाल वे पेटीएम से शॉपिंग में कर सकते हैं।

इसके अलावा पेटीएम ग्राहकों को 'पेटीएम नाउ पे लेटर' की सुविधा भी दे रही है। इसमें यूजर्स अभी गैस बुक करके उसका पेमेंट बाद में कर सकते हैं।

टॅग्स :पेटीएमएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे