लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के किसानों को लगभग 1511 करोड़ रुपए का भुगतान

By भाषा | Updated: November 1, 2021 23:33 IST

Open in App

रायपुर, एक नवंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव (राज्य निर्माण ​दिवस) के अवसर पर राज्य के किसानों को लगभग 1511 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

राज्य के जनसंप​र्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया ​कि मुख्यमंत्री बघेल ने यहां राज्योत्सव के अवसर पर अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को 1510 करोड़ 81 लाख रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया। इस राशि में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त के 1500 करोड़ रुपए तथा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं ,गौठान समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों को दी जाने वाली लाभांश की राशि 10 करोड़ 81 लाख रुपए शामिल है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा,‘‘ हम छत्तीसगढ़ियों के लिए आज सबसे बड़ा त्योहार है, आज ही के दिन छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का सपना पूरा हुआ था।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हमने राज्य के किसान भाईयों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त में 1500 करोड़ रूपए का भुगतान कर अपना वादा पूरा किया है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत खरीदे गए गोबर की राशि, स्व-सहायता और गौठान समितियों को 10 करोड़ 21 लाख रुपए की लाभांश राशि का भुगतान भी किया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों के कोरोना संकट के बावजूद भी हमारे गांव में त्योहारों के समय पैसे की कोई कमी नहीं आने दी गई, इस साल भी हमारे किसान भाई भरपूर उत्साह के साथ दीवाली मनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की किसान हितैषी नीतियों से बीते तीन सालों में छत्तीसगढ़ राज्य में खेती-किसानी खूब फली-फूली और समृद्ध हुई है, किसान भाईयों ने धान का भरपूर उत्पादन किया है और सरकार ने भी भरपूर धान की खरीद की है। तीन सालों में हर साल धान खरीद का रिकार्ड टूटा है, इस साल एक करोड़ पांच लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की उम्मीद है और एक दिसम्बर से राज्य में धान की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू हो जाएगी।

उन्होंने कहा,‘‘ मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और किसान संगठनों की मांग को देखते हुए हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन की तिथि को बढ़ाकर 10 नवम्बर तक कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल