लाइव न्यूज़ :

पायल कपाड़िया की डॉक्यूमेंट्री ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ को टोरंटो फिल्म महोत्सव में मिला पुरस्कार

By भाषा | Updated: September 19, 2021 21:02 IST

Open in App

मुंबई, 19 सितंबर भारतीय फिल्मकार पायल कपाड़िया की डॉक्यूमेंट्री ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ ने टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में ‘ऐम्प्लीफाई वॉइसेज़ अवॉर्ड’ जीता है। आयोजकों ने रविवार को इसकी घोषणा की।

डॉक्यूमेंट्री का टीआईएफएफ के ‘वेवलेंथ फीचर’ खंड में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन हुआ था। इसने जुलाई में कान फिल्म महोत्सव में ‘गोल्ड आई’ पुरस्कार भी अपनी छोली में डाला था। टीआईएफएफ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह खबर साझा की है।

टीआईएफएफ ने कपाड़िया और फिल्म के छायाकार, संपादक और भारतीय निर्माताओं में से एक राणाबीर दास का एक वीडियो संदेश भी साझा किया।

कपाड़िया ने कहा, “हमें यह पुरस्कार देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। हम वास्तव में इसकी सराहना करते हैं... हम अपने सभी दोस्तों को भी धन्यवाद देना चाहते हैं, जो इस फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और जिन्होंने वास्तव में इसमें बहुत योगदान दिया है और जिनके बिना यह फिल्म संभव नहीं होता।”

फिल्म निर्माता ने फिल्म के फ्रांसीसी निर्माताओं, थॉमस हकीम और जूलियन ग्रेफ को भी धन्यवाद दिया । मुंबई में रहने वाली निर्देशक की फिल्म में भारत के एक विश्वविद्यालय का छात्र अपनी पूर्व प्रेमिका को पत्र लिखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos