लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश चुनाव में पवार का अखिलेश यादव को समर्थन

By भाषा | Updated: October 13, 2021 22:52 IST

Open in App

मुंबई, 13 अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) का समर्थन करेगी।

पवार ने यह भी कहा कि राकांपा उत्तर प्रदेश में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला करती है तो यह पार्टी सपा से परामर्श करेगी।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हाल ही में चार किसानों की हत्या के संदर्भ में पवार ने कहा कि पहले दिन से ही भाजपा ने यह रुख अपनाया हुआ है कि किसानों की हत्या में कोई सच्चाई नहीं है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी से खुद को मुक्त नहीं कर सकते।"

लखीमपुर खीरी की घटना की तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से करने वाले राकांपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी के सदस्यों ने हिंसा के पहले दिन लखीमपुर खीरी का दौरा किया था।

पवार ने कहा, “वहां हमारा प्रभाव सीमित है, लेकिन हम फिर भी (लखमीपुर) गए। अगर उत्तर प्रदेश में बदलाव लाना है तो जो पार्टी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ लड़ सकती है, उसे समर्थन देने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि राकांपा यह सुनिश्चित करेगी कि उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा विरोधी वोटों का बंटवारा न हो।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने तय किया है कि हम उत्तर प्रदेश में अखिलेश सिंह यादव का समर्थन करेंगे। अगर हम कुछ सीटों पर चुनाव लड़ते हैं, तो यह निर्णय समाजवादी पार्टी के परामर्श से होगा।"

पवार ने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी का समर्थन किया था।

लखीमपुर खीरी में गत तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे वाहनों की चपेट में आने से किसानों की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने इन वाहनों में सवार कुछ लोगों की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।

हिंसा के सिलसिले में शनिवार रात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को पुलिस ने लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया।

पवार ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की भी मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो