लाइव न्यूज़ :

पवार का मुंडे का समर्थन वाला बयान हैरान करने वाला है: महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख

By भाषा | Updated: January 16, 2021 17:03 IST

Open in App

पुणे, 16 जनवरी महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार का अपनी पार्टी सहयोगी एवं राज्य के मंत्री धनंजय मुंडे का समर्थन करने वाले बयान हैरान करने वाला है। मुंडे पर एक महिला ने बलात्कार के आरोप लगाये हैं।

पाटिल ने कहा कि मुंडे को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

पवार ने शुक्रवार को कहा कि बलात्कार के आरोप मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही राकांपा किसी कार्रवाई के बारे में सोचेगी।

राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे पर मुंबई की एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। मुंडे ने हालांकि आरोपों का खंडन किया है और इसे एक ब्लैकमेल का प्रयास करार दिया है।

पाटिल ने कहा, ‘‘हमने नैतिक आधार पर मुंडे से इस्तीफे की मांग की है। हालांकि मुंडे को लेकर पवार के बयान चौंकाने वाले हैं। भाजपा महिला मोर्चा सोमवार को पूरे राज्य में मुंडे के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।’’

पाटिल ने कहा कि मुंडे के चुनावी हलफनामे को चुनौती दी जा सकती है क्योंकि उन्होंने अब स्वीकार किया है कि शिकायतकर्ता की बहन से संबंध से उनके दो बच्चे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos