लाइव न्यूज़ :

पवार का भावुक पत्र: मां, दिवाली की दिन आपकी महसूस करता हूं

By भाषा | Updated: November 14, 2020 18:09 IST

Open in App

पुणे, 14 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने दिवाली के दिन अपनी दिवंगत मां के नाम पत्र लिखा और महाराष्ट्र की राजनीति में कई राजनीतिक घटनाक्रमों खासकर 2019 के विधानसभा चुनाव में बारिश के दौरान भाषण दिए जाने को याद किया।

मराठी भाषा में लिखे इस पत्र को पवार ने ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने भिन्न विचारधारा के लोगों के साथ भी संवाद बनाए रखने की अपनी क्षमता का पूरा श्रेय अपनी मां को दिया।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं इस पत्र को लिखने में हुई देरी के लिए क्षमा मांगता हूं। परंतु चुनाव के कारण में मैं पिछले साल बहुत व्यस्त था। संप्रग की लोकसभा चुनाव में हार हुई और कई वरिष्ठ सहयोगियों ने पार्टी छोड़ दी। विधानसभा चुनाव जीतना मेरे लिए बहुत मुश्किल लक्ष्य था।’’

अपनी मां द्वारा दी गई शिक्षाओं में अटूट विश्वास रखने का उल्लेख करते हुए महाराष्ट्र की राजनीति के इस कद्दावर नेता नेता ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय पूरे प्रदेश में प्रचार करने के दौरन युवाओं का व्यापक समर्थन मिला जिसने उनका हौसला बढ़ाया।

पवार ने उल्लेख किया, ‘‘मैंने सातारा की एक जनसभा में बारिश का सामना किया। इससे लोग लामबंद हुए और हमें वोट मिला। बाद में नए राजनीतिक समीकरण बने और शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की सरकार बनी।’’

उनके मुताबिक, जब नयी सरकार की शपथ हो रही थी तो उन्हें उनकी मां की सलाह याद आई जो उन्होंने उनके पहले चुनाव के समय दी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मां, आपकी विचारधारा साम्यवाद के लिए आदर्श थी, लेकिन मैं गांधी-नेहरू-यशवंत राव चव्हाण की कांग्रेस की ओर आकर्षित हुआ। आपने अपनी राजनीतिक मान्यता मेरे ऊपर कभी नहीं थोपा। मैंने आपसे सीखा कि भिन्न विचारधारा के लोगों के साथ भी स्वस्थ संवाद रखा जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल