लाइव न्यूज़ :

पवार का मराठी साहित्य को अगली पीढ़ी तक लेकर जाने का अनुरोध

By भाषा | Updated: December 5, 2021 23:56 IST

Open in App

नासिक, पांच दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार ने रविवार को लोगों से मराठी साहित्य को अगली पीढ़ी तक लेकर जाने के प्रयास करने का अनुरोध किया और कहा कि राज्य सरकार को मराठी भाषा के समग्र विकास के लिए एक कार्यक्रम चलाना चाहिए।

पवार ने यह भी कहा कि विज्ञान और वाणिज्य विषयों के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर स्तरों पर मराठी में शिक्षा देने के विचार पर भी गौर किया जाना चाहिए।

पवार यहां कुसुमाग्रज नगरी में तीन दिवसीय 94वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें नयी पीढ़ी से अच्छे इंसान बनाने की जरूरत है न कि रोबोट। अत: मराठी लोगों की देखभाल करनी चाहिए और यह मातृ भाषा की मदद से ही किया जा सकता है। इसके लिए मराठी भाषी लोगों को मराठी साहित्य को अगली पीढ़ी तक लेकर जाने के लिए प्रयास करने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए