लाइव न्यूज़ :

पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती पवार के पित्ताशय की सर्जरी होगी

By भाषा | Updated: March 29, 2021 19:32 IST

Open in App

मुंबई, 29 मार्च राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की मेडिकल रिपोर्ट में पित्ताशय में समस्या का पता चलते के बाद उनकी सर्जरी होनी है। महाराष्ट्र सरकार में राकांपा के एक मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नवाब मलिक ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे पार्टी अध्यक्ष शरद पवार कल शाम पेट में दर्द से परेशान थे, इसलिए उन्हें जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके पित्ताशय में समस्या है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘वह खून पतला करने की दवाइयां लेते हैं, जिन्हें इस समस्या का पता चलने के बाद बंद कर दिया गया है। उन्हें 31 मार्च, 2021 को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा जिसके बाद एंडोस्कोपी और सर्जरी होगी। इसलिए, अगली सूचना तक उनके सभी कार्यक्रम रद्द किए जाते हैं।’’

राकांपा के प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि रविवार को पेट दर्द की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में जांच कराने के बाद पवार सोमवार दोपहर दक्षिण मुंबई स्थित अपने आवास पर लौट आए।

गौरतलब है कि पवार की बीमारी की सूचना से पहले अटकलें लगायी जा रही थीं कि पवार (80) ने शनिवार को अहमदाबाद में एक शीर्ष उद्योगपति के आवास पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की है।

नयी दिल्ली में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में शाह ने इस तथाकथित बैठक पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि हर चीज सार्वजनिक नहीं की जा सकती है।

वहीं, राकांपा नेता मलिक ने कहा कि ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?