लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री वाले बयान को लेकर पवार का फडणवीस पर कटाक्ष

By भाषा | Updated: October 13, 2021 16:19 IST

Open in App

मुंबई, 13 अक्टूबर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस पर कटाक्ष किया, जिन्होंने कहा था कि वह अभी भी महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री होने जैसा महसूस करते हैं पवार ने कहा कि वह चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा।

फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि लोगों के प्यार की वजह से उन्हें ऐसा नहीं लगता कि अब वह मुख्यमंत्री नहीं हैं।

इस पर पवार ने कहा, ''अच्छा है कि भाजपा नेता अभी तक स्वयं को मुख्यमंत्री मानते हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। पांच साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद भी फडणवीस को लगता है कि वह इस पद पर हैं। मेरे पास इस विशेषता की कमी रही। मैंने चार बार (महाराष्ट्र के) मुख्यमंत्री के रूप में काम किया, किंतु मुझे कभी ऐसा नहीं लगा।''

फडणवीस ने नवी मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा था कि महाराष्ट्र के लोगों ने मुझे कभी यह महसूस नहीं कराया कि मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं।

उन्होंने कहा, ''मुझे अब भी लगता है कि मैं मुख्यमंत्री हूं क्योंकि मैं पिछले दो साल से राज्य में घूम रहा हूं। लोगों का प्यार और स्नेह कम नहीं हुआ है।''

साल 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिली थीं, लेकिन बहुमत से दूर होने के चलते वह सरकार नहीं बना पाई थी। इसके बाद शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने गठबंधन सरकार बनाई थी और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग