लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री वाले बयान को लेकर पवार का फडणवीस पर कटाक्ष, मुबारकबाद दिया

By भाषा | Updated: October 13, 2021 23:16 IST

Open in App

मुंबई, 13 अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा, जैसा भाजपा नेता महसूस करते हैं ।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके पडणवीस कहा था कि वह अब भी महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री होने जैसा ही महसूस करते हैं ।

फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि कुछ नेता पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उनकी उपलब्धियों से नाखुश हैं, जिन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया, पवार की तरह नहीं।

पवार ने मुंबई में पत्रकारों से कहा, ''अच्छा है कि भाजपा नेता अभी तक स्वयं को मुख्यमंत्री मानते हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। पांच साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद भी फडणवीस को लगता है कि वह इस पद पर हैं। मेरे पास इस विशेषता की कमी रही। मैंने चार बार (महाराष्ट्र के) मुख्यमंत्री के रूप में काम किया, किंतु मुझे कभी ऐसा नहीं लगा।''

वह फडणवीस के नारे ‘मी पुन्ह आयीं’ (मैं पुन: आउंगा) का संदर्भ दे रहे थे। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले यह नारा बहुत लोकप्रिय हुआ था।

फडणवीस ने नवी मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा था कि महाराष्ट्र के लोगों ने मुझे कभी यह महसूस नहीं कराया कि मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं।

उन्होंने कहा, ''मुझे अब भी लगता है कि मैं मुख्यमंत्री हूं क्योंकि मैं पिछले दो साल से राज्य में घूम रहा हूं। लोगों का प्यार और स्नेह कम नहीं हुआ है।''

बुधवार को पवार पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ नेता बतौर उनकी उपलब्धियों से नाखुश हैं।

फडणवीस ने पणजी में कहा, ‘‘चार बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद पवार ने कभी पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया।’’

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘लोगों ने नवी मुंबई में मेरा पूरा भाषण नहीं सुना, लेकिन उसपर प्रतिक्रिया देने आगे आ रहे हैं। वास्तविकता यह है कि पिछले 40 साल में मैं एकमात्र ऐसा मुख्यमंत्री हूं जिसने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। शरद पवार भी चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने लेकिन कभी कार्यकाल पूरा नहीं किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये नेता मेरी उपलब्धियों के कारण नाखुश हैं। मैं नेता प्रतिपक्ष के अपने मौजूदा पद से भी खुश हूं।’’

फडणवीस 2014 के चुनाव के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे और उन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था।

साल 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिली थीं, लेकिन बहुमत से दूर होने के चलते वह सरकार नहीं बना पाई थी। इसके बाद शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने गठबंधन सरकार बनाई थी और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग